फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अप्रैल तक चलेंगी गृह परीक्षाएं, 13 को घोषित होगा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अप्रैल से शुरू होंगी गृह परीक्षाएं
विज्ञापन

13 को घोषित होगा परिणाम, हर दिन जांची जाएगी उत्तर पुस्तिका
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत। कोरोना महामारी के बीच छात्र-छात्राओं को इम्तिहान के लिए कमर कसनी होगी। शिक्षा विभाग ने बुधवार को गृह परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं तीन अप्रैल से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेंगी और 13 अप्रैल को ही परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि परीक्षाओं के आयोजन में कोरोना के नियमों का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के अलावा सामाजिक दूरी का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। इन गृह परीक्षाओं में जिलेभर के 201 स्कूलों में 31 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। कक्षा छह से आठवीं तक की परीक्षा ढाई घंटे की और नौंवी और 11वीं की परीक्षा तीन घंटे की होगी। पहली पाली सुबह आठ बजे से और दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। सीईओ ने बताया कि उत्तर पुस्तिका को उसी दिन जांच लिया जाएगा और नतीजा 13 अप्रैल को घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें