फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिव्यांगों को मिलेगी 1200 रुपये पेंशन

विज्ञापन
Hike of 200 Rupees in Teelu Rauteli Pension
विज्ञापन
चंपावत। दिव्यांगों को अक्तूबर से तीलू रौतेली पेंशन की राशि 200 रुपये बढ़कर मिलेगी। शासन के इस निर्णय से उत्तराखंड के करीब चार हजार पेंशनधारकों को लाभ होगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड में तीलू रौतेली दिव्यांग पेंशन एक हजार रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 1200 रुपये कर दिया गया है। चंपावत जिले के 506 लोगों सहित उत्तराखंड में करीब चार हजार लोग तीलू रौतेली दिव्यांग पेंशन के पात्र हैं।
इस बढ़ी पेंशन को देने पर सरकार को हर माह आठ लाख रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। प्रदेश में 2015 में तीलू रौतेली पेंशन शुरू की गई थी। इसके तहत कृषि कार्य करते हुए 20 से 39 प्रतिशत तक के दिव्यांगों को इस योजना का लाभ दिया जाता है। इससे अधिक दिव्यांगता वाले लोगों को पहले से ही इतनी दिव्यांगता पेंशन मिलती है।
विज्ञापन

शासन ने तीलू रौतेली पेंशन के पात्र लोगों को अक्तूबर से 1200 रुपये पेंशन देने का निर्णय लिया है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इस साल जनवरी से जुलाई तक के छह माह की पेंशन भी तीलू रौतेली पेंशनधारकों के खातों में भेज दी गई है। - आरएस सामंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें