फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: यहां छात्र बजा रहे घंटी, शिक्षक खोल रहे कमरों के ताले...

Tue, 19 Dec 2023 10:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
किमतोली जीआईसी में कमरे का ताला खोलते प्रभारी प्रधानाचार्य विजय कुमार जोशी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। चौंकिये नहीं! स्कूल में घंटी बजाने वाला ये कोई चतुर्थ श्रेणी कर्मी नहीं बल्कि एक छात्र है। किमतोली जीआईसी में हर पीरियड के बाद घंटी बजाने के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मी नहीं है। ऐसे में ये काम छात्र कर रहे हैं। इसी तरह विद्यालय के कमरों को खोलने की जिम्मेदारी शिक्षकों से लेकर प्रभारी प्रधानाचार्य पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोहाघाट से 10 किमी दूर किमतोली के जीआईसी के 383 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। 10 में से चार (भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, संस्कृत और नागरिक शास्त्र) विषयों के प्रवक्ता नहीं होने से छात्रों को जुगाड़ से पढ़ाई करनी पड़ रही है। प्रधानाचार्य का जिम्मा वरिष्ठ प्रवक्ता विजय कुमार जोशी के पास है। जोशी बताते हैं कि एक भी मिनिस्टीरियल कर्मी नहीं होने से लिपिकीय काम शिक्षकों को ही करना पड़ रहा है। ऐसे में जाहिर है इसका असर पर पढ़ाई पर भी पड़ता है।
सबसे बड़ी दिक्कत दफ्तरी और अनुसेवक की कमी से हो रही है। एकमात्र दफ्तरी से काम चल रहा था लेकिन जनवरी 2024 में उनके सेवानिवृत्त होने की वजह से वे कुछ समय से छुट्टी पर हैं। ऐसे में सफाई का काम श्रमदान से हो रहा है। वहीं स्कूल और कमरों को खोलने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य से लेकर शिक्षक निभा रहे हैं जबकि छात्र घंटी बजा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

जिले के शिक्षा विभाग में चतुर्थ कर्मियों की स्थिति
पदनाम सृजित पद- तैनाती
दफ्तरी 34- 03
अनुसेवक 189- 81
स्वच्छक/चौकीदार 70- 08
कोट
किमतोली जीआईसी में अधिकतर पद खाली हैं। प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हो पा रही है। मिनिस्टीरियल का एक भी पद नहीं भरा गया है। इसका असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। कुछ समय बाद सेवानिवृत्त होने वाले चतुर्थ कर्मी के भी अक्सर छुट्टी में रहने से स्थिति खराब है। छात्र घंटी बजाने के लिए और शिक्षक कक्षों का ताला खोलने के लिए मजबूर हैं। इस संबंध में सुधार के लिए शिक्षा विभाग से लेकर सीएम को पत्र भेजा गया है। - माधो सिंह अधिकारी, अध्यक्ष, पीटीए।
कोट
लोहाघाट विकासखंड के अधिकांश विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मी नहीं है। ऐसे में कई जगह उनकी जिम्मेदारी को स्कूल स्टाफ निभा रहा है। किमतोली जीआईसी में खाली पदों को भरने और चतुर्थ श्रेणी कर्मी की तैनाती के लिए कोई वैकल्पिक उपाय करने का प्रयास किया जाएगा। - बीपी कुशवाहा, खंड शिक्षाधिकारी, लोहाघाट।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें