फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तल्लादेश में पांच दिन से हेलो-हाय बंद

Fri, 09 May 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच (चंपावत)। सीमांत क्षेत्र तल्लादेश में पांच दिन से बीएसएनएल की 4-जी सेवा बाधित है। नेट नहीं चलने से क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से यूसीसी शिविर लगाए गए लेकिन नेटवर्क की दिक्कत होने से पंजीकरण नहीं हो पाए। इस कारण यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए दूरदराज से आए लोगों को निराश होना पड़ रहा है। सीएससी में भी सरकारी कामकाज नहीं हो पा रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विभाग कई बार सूचित करने पर भी फॉल्ट को ठीक नहीं कर रहा है। मंच के प्रधान (प्रशासक) दीपक महर ने कहा कि एक तरफ सीएम मॉडल जिले की कल्पना कर रहे हैं, दूसरी तरफ सीमांत तल्लादेश के मंच में लोग आज भी मोबाइल में नेटवर्क के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

कोट

कुछ दिन पहले बिजली चमकने से तल्लादेश में नेटवर्क में फॉल्ट आ गया था। जल्द ही फॉल्ट को ठीक कर 4-जी सेवा सुचारु कर दी जाएगी। - संजय कन्नौजिया, जेई, बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें