फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भारत-नेपाल सीमा पर चार ग्राम स्मैक के साथ नेपाली गिरफ्तार

Fri, 09 May 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक नेपाली युवक से करीब चार ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। आवश्यक कार्रवाई के बाद एसएसबी ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी की स्कूटी भी जब्त की गई है।
विज्ञापन


एसएसबी 57वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि वाहिनी की बनबसा स्थित डी कंपनी के जवान अपनी बीओपी में चेकिंग कर रहे थे। इस बीच स्कूटी पर भारत से नेपाल जा रहे एक युवक की तलाशी में उसके कब्जे से 3.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पवन बोहरा (29) निवासी ग्राम भीमदत्त, कंचनपुर नेपाल बताया।
पूछताछ में उसने बताया कि वह खटीमा के झनकट से स्मैक लाया था। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि एसएसबी की ओर से स्मैक के साथ पकड़े गए नेपाली आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बता दें कि एसएसबी ने लगातार दो दिन में आठ ग्राम स्मैक पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें