फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अब जिला अस्पताल में लोगों को मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

Sat, 31 Aug 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लंबे समय बाद जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा का लोगों को लाभ मिलेगा। पूर्व में लोगों को सीटी स्कैन के लिए पिथौरागढ़, खटीमा, हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ रही थी। इससे उनका समय भी बर्बाद हो रहा था। साथ ही आर्थिक मार भी पड़ रही थी। अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन को स्थापित करने का काम दो माह पहले पूरा कर लिया गया था। इसके संचालन के लिए जिला अस्पताल और उपजिला अस्पताल लोहाघाट के एक्सरे तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान तक सीटी स्कैन मशीन का संचालन ट्रायल के रूप में किया जा रहा था। मशीन के संचालन के लिए उर्जा निगम ने 250 केवी का ट्रांसफार्मर 58 लाख की लागत से लगाया है। इसका काम यूपीसीएल ने जून में पूरा कर लिया था।
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का संचालन शुरू हो गया है। निर्धारित सरकारी दरों पर अस्पताल में सीटी स्कैन किया जाएगा। वर्तमान तक ट्रायल में सीटी स्कैन किया जा रहा था। -डाॅ. देवेश चौहान प्रभारी सीएमओ चंपावत।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन का संचालन होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इससे गरीब वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले सीटी स्कैन के लिए बाहरी जिलों की दौड़ लगानी पड़ती थी। -रवि जोशी, जूप, चंपावत
विज्ञापन

अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का संचालन होने से राहत मिली है। सरकारी दरों पर सीटी स्कैन होने से आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। -गुड्डी देवी, छतार, चंपावत।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें