फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के अंतर्गत पाटी में लगे स्वास्थ्य शिविर में लोगों का इलाज करतें डॉक्टर। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर पाटी के विकासखंड सभागार में शुक्रवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में चिकित्सकों ने 127 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 38 लोगों की खून और विभिन्न पैथोलोजी की जांच हुई। बुजुर्गों में हड्डी के दर्द की शिकायत पाई गई।
विज्ञापन

निशुल्क चिकित्सा परीक्षण के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे शिविर में क्षेत्र के अनुभवी डॉक्टरों ने 127 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्साधिकारी डॉ. अमित यादव, डॉ. कुलदीप और डॉ. स्नेहलता ने लोगों का परीक्षण किया।
फार्मेसिस्ट आनंद मौनी ने निशुल्क दवाएं बांटीं। ज्यादातर लोगों में वायरल, खांसी की समस्या पाई गई। बुजुर्गों में सबसे ज्यादा हड्डी के दर्द से संबंधित शिकायतें पाई गईं। शिविर में इलाज के साथ ही लोगों को सेहतमंद रहने और बरसात के मौसम में होने वाले रोगों से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

साफ और उबला पानी पीने के साथ बासी भोजन न करने की सलाह दी गई। चंपावत के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी ने शिविर लगाकर ग्रामीण लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार जताया। इसी के साथ चंपावत जिले में बुधवार से शुरू तीन दिवसीय शिविर संपन्न हो गया।

अमर उजाला फाउंडेशन के अंतर्गत पाटी में इलाज करते चिकित्सक।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें