फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रि ज फटने से लगी आग, दुकान जली  

Sun, 04 Dec 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
फ्रि ज फटने से लगी आग, दुकान जली   - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नेपाल सीमा से लगे सुनकुरी गांव में एक किराना की दुकान में फ्रि ज फटने से आग लग गई। दुकान में रखा सारा सामान जल गया। दुकान का स्वामी दुकान के बाहर होने से बाल-बाल बच गए। हादसे में करीब 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


रविवार शाम दिव्यांग हयात सिंह की दुकान में रखे फ्रिज में विस्फोट हो गया। विस्फोट से रेफरिजरेटर में निकली चिंगारी से दुकान में एकाएक आग पकड़ गई और किराना का सामान आग लगने से बर्बाद हो गया। दुकान स्वामी टेलरिंग का काम भी करता था। आग से सिलाई के लिए आए कपड़े भी जल गए। अलबत्ता विस्फोट के वक्त हयात सिंह दुकान से बाहर बैठा हुआ था।

विस्फोट का धमाका सुन ग्रामीण मौके में पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान और कपड़े जल चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक हीराबल्लभ जोशी ने मौका मुआयना कर आग से हुए क्षति का जायजा लिया। सामाजिक कार्यकर्ता उमेद सिंह सामंत, प्रधान पूरन पंत, विक्रम सिंह, नैन सिंह, प्रेम सिंह, राजपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें