फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पीएम पोषण के क्रियान्वयन के लिए विद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी

Fri, 14 Jun 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पीएम पोषण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विद्यालयों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में जारी गतिविधियों की रिपोर्ट रोजाना हर हाल में विद्यालयों की ओर से अपडेट की जानी है।
विज्ञापन

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड ने प्रधानमंत्री पोषण योजना को विद्यालयों में प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत विद्यालयों में किचन गार्डन का निर्माण, स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी सूचना विद्यालय में चस्पा की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक पीएस जंगपांगी ने बताया कि सभी राइंका, राउमावि, राउप्रावि, राप्रावि और सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में कराए जाने वाले कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से कराए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें