रोडवेज कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी, सदस्य।
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रदर्शन कर किसी संगठन विशेष के दबाव में आकर कर्मियों का उत्पीड़न न करने की मांग उठाई। इस बीच कर्मियों की मंडलीय प्रबंधक पवन मेहरा से वार्ता हुई। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया। शुक्रवार को परिषद ने मंडलीय प्रबंधक कार्यालय के पास धरना दिया। वक्ताओं ने किसी संगठन विशेष के दबाव में आकर कर्मियों का स्थानांतरण करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में एक बुकिंग क्लर्क का हवाला देते हुए निशाना साधा है। इस बीच मंडलीय प्रबंधक से दोपहर बाद वार्ता हुई। बताया गया कि कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर धरना स्थगित कर दिया है। धरना प्रदर्शन में संजीव कुमार, राजेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश भट्ट, करन सिंह नेगी, दिनेश प्रसाद त्रिपाठी, मनोज कुमार आदि शामिल रहे। संवाद