फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में हुए गबन का खुलासा न होने पर बढ़ने लगा ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे बगोटी के शाखा डाकघर में गबन के आरोप के बाद शाखा डाकपाल चिकित्सा अवकाश पर चले गए हैं जबकि उनके स्थान पर लेटी के डाककर्मी को शाखा डाकपाल का कार्यभार सौंपा गया है। ग्रामीणों ने डाकघर में खोले गए सभी खातों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है जबकि डाकपाल ने कुछ लोगों की जमा राशि लौटाई भी है।
विज्ञापन

बगोटी की ग्राम प्रधान दीपा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बगोटी शाखा डाकपाल पर डाकघर में जमा किए गए धन के गबन का आरोप लगाया था। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने बगोटी शाखा डाकघर में एफडी, आरडी, टीडी, एसएसए, पीएलआई बचत खाते खोले हैं। जिन खातों में जमा राशि का गबन किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गबन की शिकायत करने के बावजूद भी डाक विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों की राशि डाकपाल ने लौटा भी दी है। उन्होंने कहा कि जिन खातों से गबन हुआ है, उसका गांव वालों के सामने खुलासा कर डाक विभाग को खाताधारकों को ब्याज सहित रुपया लौटाना चाहिए। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
लोगों ने बगोटी शाखा डाकघर में जमा किए गए धन के गबन का आरोप लगाया है। इसके बाद शाखा डाकपाल राकेश चिकित्सा अवकाश पर चले गए हैं। उनके स्थान पर लेटी के डाक वितरक बची सिंह को कार्यवाहक शाखा डाकपाल बनाया गया है। उस डाकघर में करीब 700 खाते हैं। सभी लोगों को जांच के लिए अपनी पासबुकें जमा करनी चाहिए लेकिन अभी करीब 20-25 ग्रामीणों ने जांच के लिए अपनी पासबुकें जमा कराईं हैं। - जैनेंद्रकांत भारती, निरीक्षक, डाक विभाग, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें