फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बार-बार रेलवे फाटक बंद होने से मीना बाजार में लग रहा जाम

Thu, 27 Nov 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बार-बार रेलवे फाटक बंद होने और दुकानों के काफी बाहर तक सामान रखने से मीना बाजार में जाम लगना आम बात हो गई है। इससे आमजन, सरकारी कर्मचारियों, ग्रामीणों और नेपाल वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने शासन-प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

बनबसा टनकपुर एनएच से पाटनी तिराहे और मीना बाजार होते हुए नेपाल जाने वाले प्रमुख मार्ग पर रोज जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से एनएचपीसी, केनला कालोनी, यूपी सिंचाई विभाग, शारदा बैराज पुलिस चौकी, कस्टम, इमिग्रेशन चेकपोस्ट, एसएसबी के अलावा नेपाल के लिए आवागमन होता है। लेकिन रेलवे फाटक से मीना बाजार तक जाम लगने से नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने शासन-प्रशासन से समस्या के समाधान के लिए रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की है। उन्होंने रेलमंत्री और सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी ज्ञापन भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें