चंपावत में ऊर्जा निगम कार्यालय में आयोजित शिविर में लोगों की समस्या सुनते अधिकारी। संवाद
चंपावत। ऊर्जा निगम कार्यालय में मुख्यमंत्री सरलीकरण समाधान और निस्तारण मंत्र के लिए स्मार्ट मीटर के संबंध में विद्युत सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर समेत अन्य शिकायतें रखीं।
बृहस्पतिवार को एसडीओ संजय भंडारी के नेतृत्व में ऊर्जा निगम कार्यालय में विद्युत सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आने की शिकायत की। इसका मौके पर समाधान किया गया। ऊर्जा ने अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री सरलीकरण समाधान और निस्तारण मंत्र के तहत जिलेभर के विभिन्न स्थानों पर विद्युत सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना है। एसडीओ भंडारी ने बताया कि शुक्रवार को लोहाघाट, शनिवार को टनकपुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से लाभ उठाने की अपील की है। इस मौके पर जेई अमर नाथ, आशीष गोडवाल, सर्कल इंचार्ज आमिर खान, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद