फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मारपीट के दोषी को चार वर्ष की जेल और अर्थदंड

Wed, 10 Dec 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निहारिका मित्तल गुप्ता की अदालत ने मारपीट के मामले में दोषी को चार वर्ष की जेल और 26 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न चुकाने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। मुख्य न्यायिक की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी मनोज सिंह को दोषी सिद्ध किया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष ने आठ गवाह और मेडिकल रिपोर्ट समेत 10 साक्ष्य प्रस्तुत कर अभियुक्त पर आरोप सिद्ध किया। वादी मदन सिंह निवासी पचनई ने आरोपी मनोज सिंह के विरुद्ध अप्रैल 2021 में चंपावत कोतवाली में प्राथमिकी की थी। उसका कहना था कि आरोपी ने उसके भाई ध्यान सिंह के साथ रात्रि 8:30 बजे के आसपास मारपीट और गाली-गलौज की। इससे भाई के कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आई थीं। आरोपी ने वादी के भाई की पीठ पर सब्बल से वार कर दिया था। विवाद विवाह समारोह में नाचने के दौरान हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें