फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम समेत चार अधिकारियों की गाड़ियां टकराई

Wed, 08 Mar 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्णागिरि मार्ग पर अचानक आगे आए राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाने के प्रयास में इमरजेंसी ब्रेक लगाने से जिलाधिकारी डा. अहमद इकबाल की फ्लीट में शामिल डीएम की गाड़ी समेत चार गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में अग्निशमन अधिकारी एवं एआरटीओ कार्यालय कर्मी घायल हो गए। गनीमत रही कि गाड़ियों की रफ्तार कम थी, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।

जिलाधिकारी बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का दौरा कर लौट रहे थे कि बूम में वन विभाग के बैरियर के पास जिलाधिकारी की गाड़ी के सामने अचानक मोर आने से चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। गाड़ी रुकते ही मोर तो जंगल की ओर उड़ गया, लेकिन जिलाधिकारी के अलावा पीछे चल रही सीओ, एआरटीओ, अग्निशमन अधिकारी एवं एक अन्य विभागीय कर्मियों की गाड़ियां आपस में टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में अग्निशमन अधिकारी दलीप सिंह बिष्ट एवं एआरटीओ कार्यालय कर्मी जगदीश चंद्र जोशी को अंदरूनी चोट आई है। चिकित्साधिकारी डा. दीपक गहतोड़ी ने बताया कि मामूली अंदरूनी चोट आई है, इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें