फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ी देर के अंधड़ ने टनकपुर, बनबसा के लोगों का निकाला पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। थोड़ी देर आए अंधड़ ने टनकपुर, बनबसा के लोगों का दिनभर पसीना निकाला। अंधड़ से विद्युत लाइन पर पेड़ों के गिरने से पूरे दिन बिजली ठप रही। बनबसा क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई। पंपापुर और गढ़ीगोठ के बीच विद्युत पोल टूट गया। ऊर्जा निगम ने लाइन जल्दी सुधार ली लेकिन लोहियाहेड पावर हाउस प्रशासन ने आइसोलेटर की मरम्मत में देरी कर दी। इस कारण देर शाम तक बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई थी। बिजली न होने से लोग दिनभर गर्मी से बेहाल रहे। धान की रोपाई कर रहे कई किसानों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक मिजाज बदला और बारिश के साथ थोड़ी देर अंधड़ आया। इसने क्षेत्र की बिजली ठप कर दी। यूपीसीएल के जेई परमेंद्र सिंह ने बताया कि बनबसा में पंपापुर और गढ़ीगाठ के बीच पेड़ की भारी टहनी 33 केवी विद्युत लाइन पर गिर गई। इससे पोल टूटकर शारदा नहर की तरफ झुक गया। पंपापुर में छह पोलों की 11 हजार केवी लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई। जेई ने बताया कि शाम चार बजे क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त कर लिया गया, लेकिन इसके बाद लोहियाहेड में आइसोलेटर की मरम्मत के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही। इस कारण 11 घंटे बाद भी बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
बनबसा में रहा 13 घंटे गुल रही बत्ती
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में शुक्रवार को 13 घंटों तक बत्ती गुल रही। इससे उपभोक्ता परेशान रहे। शुक्रवार सुबह समय से ही से बिजली न होने से क्षेत्र में पेयजल संकट भी गहरा गया। पंपापुर से गढ़ीगोठ के बीच सुबह समय करीब सवा छह बजे वर्षा के साथ अंधड़ आने से 11 केवीए के सात एवं 33 केवीए का एक पोल टूट गया। बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। बनबसा सब स्टेशन के प्रभारी जेई प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे बनबसा और टनकपुर की बिजली सुचारु कर दी गई थी लेकिन बनबसा के फागपुर, भजनपुर, मीना बाजार, पंपापुर, गढ़ीगोठ आदि क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें