फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्मामैटर, माडर्न स्कूल अगले चक्र में

Fri, 15 Jul 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में फुटबाल मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। स्कूली स्तर की अंडर-10 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन एबीसी आल्मामैटर स्कूल ने मल्लिकार्जुन और माडर्न स्कूल ने शिशु मंदिर को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। गोरलचौड़ मैदान में हुए पहले मैच में आल्मामैटर स्कूल और मल्लिकार्जुन स्कूल को दो गोल से हराया। आल्मामैटर के गर्व जोशी और हर्षित ने पहले हाफ में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में मल्लिकार्जुन की टीम काफी प्रयास करने पर गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन


दूसरा मैच माडर्न स्कूल और शिशु मंदिर के बीच हुआ। पहले हाफ में माडर्न स्कूल के सौरव ने लगातार दो गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी माडर्न स्कूल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इसी टीम के लवराज ने एक और गोल दाग टीम को जीत दिला दी। रेफरी अतुल अधिकारी और सचिन, लाइनमैन रितिक तड़ागी, योगेश नाथ, राहुल और अनिकेत थे। अंडर-10 फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला माडर्न स्कूल, एबीसी आल्मामैटर और दूसरा मैच यूनिवर्सल, माउंट कार्मल के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें