फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत हिल्स ने दूसरे मैच में भी विरोधी टीम को दी बराबर की टक्कर

Fri, 15 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
टनकपुर में हुए फुटबाल मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड सुपर लीग फुटबाल मैच में चंपावत हिल्स टीम ने दूसरे मैच में भी विरोधी टीम को बराकर की टक्कर दे मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। दोनों टीमें एक-एक गोल से बराबर पर रही, जबकि अल्मोड़ा बुरांश अपना दूसरा मैच जीतने में सफल रही है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ पैंथर्स, ऊधमसिंह नगर वॉरियर्स और नैनीताल एफसी लेक, कार्बेट एफसी टाइगर्स के बीच मुकाबला होगा। 
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य फुटबाल एसोसिएशन के निर्देशन में उत्तराखंड एडवेंचर स्पोर्ट्स कंपनी देहरादून द्वारा यहां स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड सुपर लीग फुटबाल मैच चल रहे हैं। पांच मुकाबले हो चुके हैं और शुक्रवार को अंतिम दो मुकाबले और होने हैं। बृहस्पतिवार को पहला मैच चंपावत हिल्स और कार्बेट एफसी टाइगर्स के बीच हुआ।

मध्यांतर से पूर्व के खेल में कार्बेट एफसी टाइगर्स के खिलाड़ी सेमुअल जैक्सन ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन मध्यांतर के बाद चंपावत हिल्स के खिलाड़ी सोनू बेनिवाल ने भी गोल कर मुकाबला बराबर कर दिया। इसके बाद कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला बराबर रहा। मैच के रेफरी दिल्ली के मनीष विशिष्ट थे। निर्णायक मंडल में बंगाल के प्रसन्नजीत मंडल, दिल्ली के सूरज भाकुनी, उत्तराखंड के सुरेंद्र सिंह रावत शामिल थे। 
विज्ञापन


दूसरा मैच अल्मोड़ा बुरांश और बागेश्वर एफसी काफल्स के बीच हुआ। मध्यांतर से पूर्व के खेल में अल्मोड़ा के शिशिर साह ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद बागेश्वर एफसी काफल्स के चार्ल्स ने भी गोल कर मुकाबला बराबर कर दिया, लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में अल्मोड़ा के खिलाड़ी एश्वर्य ने दूसरा गोल कर टीम को 2-1 जीत दिलाई।

मैच के रेफरी तमिलनाडु के पालसन मोरिस थे। निर्णायक मंडल में उड़ीसा के सुब्रत पुरोहित, झारखंड के परमेश्वर, उत्तराखंड के महेंद्र फर्स्वाण शामिल थे। आयोजन में एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल वीसी शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, डॉ. एचएस ह्यांकी आदि सहयोग दे रहे हैं। इस दौरान सुपर लीग के चेेयरमैन टेक्निकल धीरेंद्र सिंह चौहान, समन्वयक नरेंद्र सिंह ठकुराठी, सीबी थापा, शंकर लाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, मोईन खान आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें