फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक कलाकार गांव-गांव जाकर देंगे कोरोना महामारी की जानकारी

विज्ञापन
लोहाघाट कचहरी में नुक्कड नाटकों के जरिए लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक करते लोक कल - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना महामारी से बचाव के लिए स्थानीय प्रशासन की पहल पर जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत लोक कलाकार गांव गांव में जाकर लोगों को कोरोना महामारी की जानकारी देने के साथ उसके बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को कचहरी परिसर में एसडीएम आरसी गौतम ने जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूकता काफी जरूरी है। लोगों को शासन प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दो गज की दूरी बनाने, घर से बाहर निकलते वक्त मास्क पहनने, भीड़ भाड़ वाले स्थानों में न जाने, समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करने को कहा। इस दौरान कुमाऊं सुर सागर कला समिति नरसिंहडांडा के दल नायक जीवन बेड़ियाल के नेतृत्व में लोक कलाकारों ने नृत्य और गीतों के जरिये लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। एसडीएम गौतम ने बताया कि कलाकारों का यह दल लोहाघाट मीनाबाजार चौराहा, खेेतीखान चौराहा, पुलहिंडोला बाजार, मडलक बाजार, बाराकोट बाजार और खेतीखान बाजार में नुक्कड़ नाटकों, गीत, नृत्य के जरिये लोगों को जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें