फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छीनीगोठ और बमनपुरी में बनेंगी बाढ़ सुरक्षा दीवार

Wed, 04 Sep 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बीते माह क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित गांवों में नदी नालों से सुरक्षा को लेकर सिंचाई विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्र के हुड्डी नदी से बचाव के लिए छीनीगोठ और बमनपुरी में सुरक्षा दीवार के प्रस्ताव बनाया गया है। जल्द वित्तीय स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

बीते माह हुड्डी नदी ने बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में कहर बरपाया था। सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव ने बताया कि बमनपुरी में हुड्डी नदी में सुरक्षा दीवार के लिए 1.23 करोड़ और छीनीगोठ में हुड्डी नदी के पानी से बचाव के लिए एक किमी लंबी सुरक्षा दीवार बनाने के लिए 4.89 करोड़ रुपये प्रस्ताव बनाया था।
इस प्रस्ताव को टीएसी से स्वीकृति के बाद वित्तीय मंजूरी मिलने पर कार्य किया जाएगा। बताया कि बेलखेत में भी 1.29 करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव है। विभाग की ओर से क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के कार्यों को प्राथमिकता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें