फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने लोहाघाट नगर में निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च निकालते पुलिस व अर्द्घसैनिक बलों के जवान। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट/चंपावत। विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने मंगलवार को नगर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सुरक्षा बलों ने लोगों को भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जसवीर चौहान के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी, आईटीबीपी के जवानों ने पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड, स्टेशन बाजार, कोलीढेक, डाक बंगला रोड, मीनाबाजार होकर हथरंगिया तक फ्लैग मार्च निकाला। सुरक्षाबलों ने लोगों से बिना किसी भय, दबाव, लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। धारा 144 लागू है। उन्होंने लोगों से नियमों का सख्ती से पालन की अपील की। कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

चंपावत के सीओ अशोक कुमार, कोतवाल शांति कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। एमईएस कैंप से खटकना पुल होकर तहसील, ब्लॉक क्षेत्र, कोतवाली चबूतरा, भैरवा तिराहा, ललुवापानी तिराहा, छतार पुल से वापस जीआईसी तिराहा, तल्ली चौकी, नवोदय क्षेत्र, चाय बागान क्षेत्र होकर वापस कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें