फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल में खुलेंगे पांच विस्तार केंद्र 

Sat, 16 Sep 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
हीरा बल्लभ जोशी, अधिशासी निदेशक, सांई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिशासी निदेशक हीरा बल्लभ जोशी ने कहा कि  पहाड़ों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कमी है, तो बस इन प्रतिभाओं को सुविधाएं देकर इन्हें तराशने की। इसको देखते हुए कुमाऊं मंडल में पांच विस्तार केंद्र(एक्सटेंशन सेंटर) खोले जा रहे हैं। देवीधुरा में एथलेटिक्स और ताईक्वांडो का विस्तार केंद्र खोला जाएगा। 
विज्ञापन


शनिवार को ‘अमर उजाला’ से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि पहाड़ों की विषम भौगोलिक स्थिति को देखते हुए छोटे-छोटे खेल मैदान बना कर खेल प्रतिभाओं को मुकाम तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि देवीधुरा में एथलेटिक्स व ताइक्वांडो, अल्मोड़ा में बैडमिंटन, पिथौरागढ़ में मुक्केबाजी, काशीपुर में फुटबॉल और टेबिल टेनिस के प्रशिक्षण के लिए विस्तार केंद्र खोला जाएगा। जबकि नैनीताल के प्रेमा जगाती स्कूल में सांई सेंटर खोला जाएगा। इन आवासीय सेंटरों में प्रशिक्षक से लेकर तमाम सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएंगी। अधिशासी निदेशक का कहना था कि वर्तमान में काशीपुर में खेल प्रशिक्षण सेंटर हैं, जो खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि सांई ने तमाम खेलों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के जरिये आम आदमी भी खेल से संबंधित बारीक जानकारी हासिल कर सकता है। 

इंटरनेट और वीडियो गेम में व्यस्त आजकल की नई पीढ़ी को खेल मैदान तक लाना बड़ी चुनौती है। इसके मद्देनजर पहाड़ में जगह-जगह छोटे बच्चों के खेलने लायक आउटडोर या इनडोर स्टेडियम बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। वार्ता के दौरान सीहॉक  के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल, डॉ.महेश ढेक, विकास साह, देवेंद्र ओली मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें