फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर डिग्री कॉलेज का पहला नैक निरीक्षण

विज्ञापन
डिग्री कॉलेज में शिक्षण के संशाधन और सुविधाओं की समीक्षा करते नैक टीम के सदस्य। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद (नैक) की तीन सदस्यीय टीम ने राजकीय डिग्री कॉलेज का पहली बार निरीक्षण कर मूल्यांकन किया। प्राध्यापकों, छात्रों और अभिभावकों से कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। कॉलेज के संगीत विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को यहां पहुंची टीम ने कॉलेज के सभी विभागों को देखा। पुस्तकालय, वाचनालय, प्रयोगशाला और भवन का आदि का निरीक्षण कर शिक्षण के संसाधन और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश ने कॉलेज की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। टीम ने प्राध्यापकों से कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों, छात्र-छात्राओं को उपलब्ध सुविधाओं और समस्याओं के बारे में पूछा। कॉलेज प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि नैक की टीम के निरीक्षण में कॉलेज को अच्छा ग्रेड मिलेगा। टीम में बतौर चेयरमैन डॉ. सुंदर मनोहरन, सदस्य प्रो. वदर आलम इकबाल, डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला शामिल थे। नैक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की एक स्वायत्त संस्था है, जो देशभर के सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं को वहां उपलब्ध सुविधाओं की मात्रा और गुणवत्ता के आधार पर कॉलेजों को ग्रेड प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें