बनबसा शारदा इंटर कालेज के पुरस्कृत छात्र छात्राऐं।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। गायत्री पीठ हरिद्वार की ओर से पिछले वर्ष आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शारदा इंटर कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसलिए सोमवार को संबंधित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
पिछले वर्ष हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में छठवीं कक्षा के रोहित नाथ, सातवीं की पूजा गोस्वामी, आठवीं के कुलदीप कुमार, नवीं की समरीन, 10वीं के शिवम पाल, 11वीं की कल्पना कुमारी, 12वीं की रिशा बोहरा ने प्रथम स्थान पाया था। इनके समेत परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले करीब 50 बच्चों को प्रधानाचार्य विमल कुमार मिश्र ने प्रमाणपत्र सौंपे। कार्यक्रम में महेंद्र कुमार, गोमती चंद, मनमोहन गोस्वामी, शोएब खान, दिनेश चंद, निर्मला कापड़ी, इंदु मेहता, वाशिफा अंसारी, प्रीति चंद आदि थे। (संवाद)