फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 1.22 करोड़ रुपये से पहली बहुमंजिला कार पार्किंग तैयार

विज्ञापन
लोहाघाट में नव निर्मित बहुमंजिला पार्किंग। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट में करोड़ों रुपये की लागत से पहली बहुमंजिला कार पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। कार पार्किंग बनने के चार माह बाद भी ठेकेदारी में इसके संचालन के लिए किसी ने इच्छा नहीं जताई।
विज्ञापन

लोहाघाट के मीनाबाजार स्थित नगर पालिका के पुराने कार्यालय भवन को ध्वस्त कर यहां बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण किया गया। करीब 1.22 करोड़ रुपये लागत से 22 वाहनों की क्षमता वाला बहुमंजिला कार पार्किंग बनकर जून माह में बनकर तैयार हो गया है। कार पार्किंग तैयार होने के बाद इसके संचालन के लिए नगर पालिका ने पहल शुरू की। इसके लिए नगर पालिका ने कई बार निविदाएं आमंत्रित कीं लेकिन कोई भी इच्छुक व्यक्ति नहीं आया।



स्थायी पार्किंग के अभाव में सड़क किनारे वाहन खड़ा करने की मजबूरी

लोहाघाट। नगर में कोई भी स्थायी कार पार्किंग न होने से लोगों को अपने वाहनों को पार्क करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले टैक्सी और निजी वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इसके चलते हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर पालिका और प्रशासन की पहल पर थाने के पास, शीतलामाता मंदिर रोड, गैस गोदाम के पास, शिवालय पुल के पास, मीट मंडी में चौपहिया वाहनों को खड़े करने के लिए अस्थायी पार्किंग का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन



नगर पालिका में बहुमंजिला कार पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। दो मंजिला कार पार्किंग में 22 वाहनों की क्षमता है। कार पार्किंग को ठेकेदारी प्रथा में संचालन के लिए तीन बार निविदाएं आमंत्रित की गईं लेकिन किसी भी व्यक्ति ने निविदाएं क्रय नहीं की। जल्द ही पार्किंग को चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूरन सिंह बोहरा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका लेाहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें