चंपावत जिले के ओलना जंगल में शनिवार को आग लगने से दो हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ। वन विभाग की टीम ने जंगल की आग बुझाने में सहयोग किया। चीड़ का जंगल होने से आग बुझाने में वन कर्मियों को दिक्कतों का समाना करना पड़ा। वन विभाग की टीम ने रात में ही आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
आग बुझाने में वन बीट अधिकारी प्रकाश गिरि, श्रमिक चंदमणि, तिलोमनी जोशी, बलदेव, फायरवॉचर पूरन जोशी और भवानी दत्त समेत ग्रामीणों ने आग बुझाने में सहयोग किया।