फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिचई में मकान में लगी आग, घरेलू सामान राख

विज्ञापन
टनकपुर के बिचई गांव में मकान में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। यहां बिचई गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक मकान में एकाएक आग लग गई। आग की चपेट में आने से मकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं कोई जन हानि नहीं हुई। आग लगने से दो लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह बिचई गांव के मुकेश चंद पुत्र स्वर्गीय भीम बहादुर चंद के मकान में आग लग गई। 15 मिनट के भीतर टनकपुर से अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन प्रभारी गिरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि मकान की खिड़कियों और दरवाजों से आग की लपटें बाहर आ रही थीं। इससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। दमकल प्रभारी के नेतृत्व में लीड फायरमैन मोहन सिंह थापा, फायरमैन उमेश राणा, त्रिभुवन प्रसाद, लक्ष्मण सामंत, मुकेश कुमार, चालक नानक राणा, कृष्णा सिंह ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें