फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वसंत ऋतु के आगमन पर किसानों को मिली सौगात

Fri, 23 Jan 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
 चंपावत नगर में बारिश के बाद प्ला​स्टिक का कट्टा सिर पर डाल कर जाता मजदूर। संवाद
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा/। जिले में वसंत ऋतु के आगमन पर लंबे समय बाद हुई बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। कृषि और उद्यान विभाग के अनुसार यह बारिश गेहूं, मसूर और आलू की खेती के लिए फायदेमंद है। वर्तमान तक फसलों का 15 फीसदी नुकसान बारिश न होने से हुआ है। अब इस बारिश से फसलों में नया जीवन आने की आस है।
विज्ञापन

चंपावत नगर में सुबह धूप रही। करीब 10:30 बजे मौसम ने करवट बदली और बादल छाने के साथ तेज हवाएं भी चलने लगीं। करीब 12:30 बजे से पूरे नगर में बादल छाए रहे। करीब चार बजे मेघ जमकर बरसे और देर शाम तक बारिश जारी रही। ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। बारिश से बढ़ी ठंड से बचाव के लिए व्यापारी आग सेंकते नजर आए।
लोहाघाट बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार शाम होते ही हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से बढ़ी ठंड के बाद लोहाघाट बाजार में सन्नाटा पसर गया। दोपहर का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बारिश होने के बाद डिग्री सेल्सियस रहा। टनकपुर में शाम को हल्की बारिश होते ही जनजीवन प्रभावित हो गया। पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप से ठंड से कुछ राहत मिल रही थी। बारिश होते ही फिर से गर्म कपड़े निकल आए और सर्दी का अहसास तेज हो गया। लोग घरों में आग सेंकते नजर आए। आमबाग के किसान दीपक पचौली ने बताया कि खेत में गेहूं की पौधों की सिंचाई इस बारिश ने पूरी कर दी है। क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 10 तो अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

कोट
बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। गेहूं और मसूर की फसल के लिए बारिश बहुत ही जरूरी थी। अब बारिश होने के बाद आलू की खेती के लिए भूमि तैयार हो गई है। बारिश के बाद अब पैदावार अच्छी होगी। - डी कुमार, कृषि अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें