फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नगर और ग्रामीण क्षेत्र में खुले बिजली तारों से निजात मिलेगी

Fri, 23 Jan 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बिजली विभाग की ओर से क्षेत्र में खुली एलटी लाइन को एबी लाइन (एरियल बंच केबिल) में बदलने का कार्य तेज हो गया है। ग्रामीण और नगर क्षेत्र में टीमों के कार्य से अलग-अलग हिस्सों में दिन में बिजली आपूर्ति बंद हो रही है। शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र बिचई और नगर के कोतवाली क्षेत्र के एक-एक ट्रांसफार्मर से जुड़ी लाइन में एबी केबिल डालने से दिन में बिजली गुल रही।
विज्ञापन

एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि ग्रामीण और नगर क्षेत्र में अलग-अलग टीमें कार्य कर रही हैं। एबी केबिल बिछाने के बाद बरसात में फाल्ट और पेड़ की टहनियां गिरने, ल-वोल्टेज पर से ही राहत मिलेगी। इधर, जेई नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र मे बिचई के पास एक ट्रांसफार्मर से जुड़ी खुली एलटी लाइन को बदला गया। इसके लिए क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम तक आपूर्ति बंद की गई। नगर क्षेत्र में कोतवाली क्षेत्र के पास भी कार्य किया गया। नगर में 10 दिन में कार्य पूरा हो जाएगा। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में अभी एक माह का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें