चंपावत के बरसीम में सेब के बगान का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
चंपावत। उन्नतशील किसान स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से खुद सशक्त बनने के साथ दूसरों को भी सशक्त बना रहे हैं। यह बात डीएम नवनीत पांडे ने बरसीम, गर्सलेख के दौरे में कही।
डीएम ने विकासखंड पाटी के ग्राम पंचायत होली पिपलाटी के तोक बरसीम में सघन बागवानी योजना के तह स्थापित सेब और गर्सलेख में कीवी के बागानों निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में काश्तकारों की मेहनत पेड़ों पर लदे सेब स्वयं ही बयां कर रहे हैं। चंपावत की जलवायु कीवी, अखरोट, नाशपाती, प्लम, खुमानी की खेती के लिए अनुकूल होने के साथ-साथ सेबों के लिए अत्यधिक अनुकूल है।
यहां के युवा काश्तकार सेब की बागवानी कर यहां के लजीज सेब का स्वाद पूरे देश में फैला रहे है। डीएम ने युवाओं से उद्यान विभाग की योजनाओं को अपनाकर स्वरोजगार की ओर बढ़ने की अपील की है। इस दौरान जिला विकास जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे, एडीओ उद्यान पीएस बिष्ट, प्रदीप कुमार पचौली, काश्तकार हेमंत निगलटिया, भूपेंद्र गहतोड़ी मौजूद रहे।
05सीपीटीएच20 पी-चंपावत के बरसीम में सेब के बगान कानिरीक्षण करते डीएम। संवाद