फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो ड्राइवर नहीं रिश्तेदार चला रहा था दुर्घटनाग्रस्त जीप!

विज्ञापन
Falloup of Kaknai Accident
विज्ञापन
चंपावत। 21 फरवरी की रात ककनई में दुर्घटनाग्रस्त हुई बरात की जीप को कौन चला रहा था? चालक प्रकाश राम या कोई और? इस बात का पता तो मजिस्ट्रेटी जांच पूरा होने के बाद ही चलेगा। पर सूत्रों के अनुसार जीप को चालक नहीं बल्कि उसका रिश्तेदार चल रहा था।
विज्ञापन

सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क पर ककनई की चढ़ाई में जीप के एकाएक बंद होने की बात सामने आई है। जीप बंद होकर बैक आई और असंतुलित होकर 300 मीटर गहरी खाई में समा गई। दुर्घटना में बरातियों सहित कुल 14 लोगों की मौत हुई थी। जीप चालक प्रकाश राम और एक अन्य सवार त्रिलोक राम गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों घायलों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीप हादसे की जांच के लिए डीएम विनीत तोमर ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को जांच का जिम्मा सौंपा है। साथ ही एसपी देवेंद्र पींचा ने भी सीओ (यातायात) अभिनय चौधरी को भी जांच के आदेश दिए हैं।
ककनई जीप हादसे की हर पहलू से जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बयानों के बाद विवाह स्थल पंचमुखी क्षेत्र के अलावा सूखीढांग, ककनई क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की जाएगी। हादसे के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी देने वाले लोगों की सुविधा के लिए सात और आठ मार्च को ककनई में ही बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु कफल्टिया, एसडीएम, टनकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें