फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लधिया नदी पर पुल निर्माण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Sun, 02 Jun 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर-जौलजीबी मार्ग में ल​धिया नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते लोनिवि उत्तराखंड मुख्य
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर पुलों का निर्माण किया जा रहा है। लोनिवि के उत्तराखंड प्रमुख अभियंता और विभागाध्यक्ष दीपक कुमार यादव ने रविवार को लधिया नदी पर बन रहे पुल का जायजा लिया। किमी 31 में निर्माणाधीन पुल के निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

लोनिवि उत्तराखंड प्रमुख अभियंता और विभागाध्यक्ष यादव ने टनकपुर-जौलजीबी टू-लेन मार्ग का जायजा लिया। निर्माणाधीन मार्ग के किमी 31 पर लधिया नदी में 42.49 करोड़ रुपये से 690 मीटर लंबे पुल के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने टनकपुर से किमी 31 तक के सड़क निर्माण का भी जायजा लिया। वर्तमान में टनकपुर से जौलजीबी तक 135.47 किमी सड़क पर टनकपुर से रुपालीगाड़ तक निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान लोनिवि मुख्य अभियंता अल्मोड़ा अशोक कुमार, ईई आदर्श गोपाल सिंह, सहायक अभियंता एमसी जोशी, अपर सहायक अभियंता वीएस पोखरिया, भगवान सिंह, हरीश नेगी, ठेकेदार के प्रतिनिधि धीरज सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें