फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाल राप्रपा की कंचनपुर इकाई का विस्तार

Tue, 06 Feb 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) की कंचनपुर इकाई ने कार्यसमिति का विस्तार कर जनक राय को उपाध्यक्ष और जनक लुहार को सचिव मनोनीत किया है। जल्द कार्यकारिणी का और विस्तार होगा।
विज्ञापन


बनबसा की नेपाल सीमा पर स्थित कंचपनुपर जिला मुख्यालय महेंद्र नगर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक युवा संगठन नेपाल के केंद्रीय सचिव गोविंद बहादुर की अध्यक्षता और राप्रपा अध्यक्ष बसंत सिंह के संचालन में हुई बैठक में पार्टी की कंचनपुर इकाई का विस्तार किया गया है। उपाध्यक्ष और सचिव के अलावा जानकी चौधरी को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही दीपेंद्र बिष्ट, करण तिरूवा, जय भुल, करन बिस्ता, विष्णु चैधरी, सागर पौडेल, आशीष बराल, ज्योति बिष्ट, मदन जोशी, ललित जोशी, गंगे बिष्ट, करण सऊद, जीत सिंह धामी, नंदा एयर, जनक भंडारी, नामराज सऊद, तुलाराम जोशी, लोकमन कुंवर, बिमल ठगुन्ना, शांति भट्ट, निर्मला बम, खगेंद्र चंद को सदस्य बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें