सीएम पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट दौरे को लेकर जीआईसी हैपीपैड स्थल का निरीक्षण करते लोनिवि के अ
- फोटो : जीआईसी हैपीपैड स्थल का निरीक्षण करते लोनिवि, सीएम के दिवस अधिकारी और जन प्रतिनिधि। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 11 फरवरी को प्रस्तावित लोहाघाट दौरे को लेकर प्रशासन की टीम और जनप्रतिनिधियों ने सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगलवार को लोनिवि चंपावत के ईई एमसी पलडिय़ा, एई अनुपम राय और पालिका की ईओ प्रियंका रैकवाल, सीएम के दिवस अधिकारी सुभाष कुमार ने जीआईसी खेल मैदान में हेलीपैड, जनसभा स्थल रामलीला मैदान, नेहरु पार्क और हथरंगिया में शिशु मंदिर के पास स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि जीआईसी खेल मैदान में सीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा, जहां से जयंती भवन होते हुए सीएम का काफिला शिशु मंदिर में पहुंचेगा। उसके बाद रामलीला मैदान तक सीएम का रोड शो होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
इधर लोहाघाट ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख नेहा ढेक और बाराकोट में ब्लॉक प्रमुख विनीता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बीडीओ अशोक अधिकारी ने बताया कि सीएम का विभिन्न समूहों की महिलाएं आंचलिक परिधान में स्वागत करेंगी। वहां बीडीओ खजान चंद्र जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक मोहित मेहता, राकेश पंगरियां, एनआरएलएम मुशीर अहमद, बाराकोट में एबीडीओ जाकिर हुसैन आदि मौजूद थे। संवाद