फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्व सैनिक और वीर नारियां सम्मानित

Tue, 09 Apr 2024 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय में सीएम के पिता की पुण्यति​थि पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते विधायक प्
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत/बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिता सूबेदार स्वर्गीय शेर सिंह धामी की चौथी पुण्यतिथि पर पूर्व सैनिक और वीर नारियों का सम्मान किया गया। जिला मुख्यालय के बाद शाम को बनबसा में भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां 27 वीर नारियों को शाॅल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

जिला मुख्यालय में मंगलवार को एक होटल में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कर्नल भवानी दत्त जोशी ने सूबेदार स्वर्गीय शेर सिंह धामी के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें सच्चा देशभक्त बताया। वक्ताओं ने कहा कि कठिन परिस्थिति में सैनिक देश की रक्षा करते हैं तब जाकर हम चैन से सोते हैं। कई बार उन्हें अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ती है। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने पूर्व सैनिक और उनकी वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन सूरज प्रहरी ने किया। इस मौके सूबेदार सुंदर सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, हेमा जोशी, सुनील पांडेय, श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महाराना, कैलाश अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बनबसा में गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा टनकपुर के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद और कैप्टन हरीश कापड़ी ने दिवंगत सूबेदार शेर सिंह धामी को याद किया।केवि संगठन की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यपिका और ब्रिगेडियर स्व. पुष्कर चंद की पत्नी इंदिरा चंद ने वीर नारियों के त्याग को सराहा। 27 वीर नारियों को सम्मानित करने के दौरान कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन चंद्र शेखर गहतोड़ी, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, सूबेदार कृष्णानंद बैज, नायक पुष्कर कापड़ी, हवलदार भूपाल दत्त भट्ट, असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष सेना मैडल गोपालदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें