फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी...

Tue, 19 Feb 2019 11:22 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
बनबसा में बालाजी कीर्तन मंडल और पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बालाजी कीर्तन मंडल और गौरव सेनानी कल्याण समिति की ओर से पुलवामा और राजौरी में शहीद हुए सीआरपीएफ, सेना के जवानों और अधिकारियों की स्मृति में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी गीत की धुन से देश के शहीदों का स्मरण किया गया। 

विज्ञापन

कारगिल शहीद खीम सिंह कुंवर स्मारक पर बालाजी कीर्तन मंडल के कपिल भार्गव और मनोज मित्तल के संचालन में हुए कार्यक्रम में शहीदों को याद कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कीर्तन मंडल की ओर से राम धुन के जरिए शहीदों की आत्मशांति की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में देश भक्ति के गीतों के अलावा भजन भी गाए गए। इससे पूर्व कीर्तन मंडल सदस्यों, गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों आदि ने शहीद स्मारक पर देश के शहीदों के नाम कैंडल भी जलाईं। कार्यक्रम में कीर्तन मंडल के कपिल भार्गव, मनोज मित्तल, सुशील कुमार, गिरीश जोशी, नीरज कापड़ी, शिवनारायण साहू, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, कै. हरीश कापड़ी, भूपाल दत्त भट्ट, जगदीश कलौनी आदि उपस्थित थे। ब्यूरो




पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी 
चंपावत। पोटी ब्लॉक के चौड़ाकोट के ग्रामीणों ने पुलवामा हमले की निंदा की। उन्होंने कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। युवा राहुल सिंह मौनी ने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरा देश भारतीय जवानों के साथ खड़ा है। उन्होंने पुलवामा हमले में घायल जवानों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। वहां राम सिंह दिगारी, बब्लू, राकेश सिंह, श्याम सिंह दिगारी, मोहित सिंह, रिंकू, विपिन सिंह, राहुल, गणेश सिंह, कपिल मौनी आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन

 

ईसाई समुदाय ने किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
तिरंगे के साथ चर्च तक किया मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
टनकपुर (चंपावत)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने तिरंगे के साथ मार्च कर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। दो मिनट का मौन रख कर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पास्टर प्रमोद हजार लाल के नेतृत्व में मैथोडिस्ट चर्च ज्ञानखेड़ा के ईसाई धर्म अनुयायी बड़ी संख्या में पीलीभीत चुंगी से चर्च तक पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर गुस्सा जताया। चर्च में दो मिनट का मौन और प्रार्थना कर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रोबिन मैसी, विक्रम सेठ, मिनाक्षी पैट्रिक, रबिना मैसी, सलोमी पैट्रिक, धर्म सिंह, गुडिया लाल, सुधा लाल, सुंदर लाल, मीना लाल, गुलाब सिंह समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे। 

शहीदों के परिजनों और घायल जवानों की मदद को आगे आए लोग
टनकपुर (चंपावत)। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजन और घायल जवानों की मदद को लोग ने हाथ बढ़ाने शुरू कर दिया है। गौरव सेनानी कल्याण समिति के आह्वान पर सेना के कई रिटायर्ड अधिकारियों ने एक दिन की पेंशन मुख्यमंत्री कोष में जमा करने की घोषणा की है। अध्यक्ष कै. भानी चंद ने बताया कि समिति के आह्वान पर उनके अलावा कै. भानी चंद, कै. हरीश चंद्र कापड़ी, कै. मोहन चंद, कै. परमानंद कापड़ी, कै. एसएस खोलिया, हवलदार पुष्कार कापड़ी, हवलदार चंद्रशेखर चंद, सुबेदार बीबी पांडेय, कै. उत्तम चंद, कै. बीके भट्ट, हवलदार राम सिंह खोलिया, सूबेदार माधो सिंह भंडारी, कै. हयात सिंह मेहता, हवलदार विक्रम खाती, हवलदार कविंद्र मोहन भट्ट ले. पीएन जोशी ने अपनी एक दिन की पेंशन देने मदद में दी है।  
इधर ग्राम विकास अधिकारी संगठन की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी अपना एक दिन का वेतन आतंकी हमले में शहीद जवानों के परिजनों और घायल जवानों की मदद में देने की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष तपन गड़कोटी, संरक्षक बसंत जोशी, महामंत्री जीवन गिरी, कोषाध्यक्ष गणेश गरिया आदि ने एक दिन का वेतन शहीदों के परिजनों की सहायतार्थ के लिए दिया। ब्यूरो


आईटीबीपी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी
लोहाघाट (चंपावत)। पुलवाला में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के हिमवीरों और जिला स्पोर्ट्स कराटे डो एसोसिएशन ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। 

आईटीबीपी परिसर में हिमवीरों ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव, सहायक सेनानी विनोद भाटी, एसएम ज्योतिकास साह समेत तमाम हिमवीर मौजूद थे। इधर स्पोर्ट्स कराटे डो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष और सोबोकान कराटे के उत्तराखंड प्रभारी लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कराटे कोच दीपक अधिकारी और करमवीर के नेतृत्व में कराटे खिलाड़ियों ने शहीदों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पाकिस्तान की इस कायराना हरकत की घोर निंदा की। वहां अंकित पांडेय, साक्षी बिष्ट, ज्योति बिष्ट, यशराज करायत, हर्षिंत ओली आदि मौजूद रहे। 



पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी
चंपावत। जिला मुख्यालय में मंगलवार को सहारा इंडिया परिवार ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मोटर स्टेशन से लेकर जीआईसी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। सहारा इंडिया परिवार ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर कैलाश भट्ट, शंकर जोशी, संतोष बिष्ट, नवीन सिंह, दीपक जोशी, विमला पनेरू, अमरनाथ, दीपा गोस्वामी, विद्या देवी, लीलावती जोशी, मनमोहन सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें