फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक भ्रमण पर छीड़ापानी पहुंचे जानकीधार के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज जानकीधार के छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के बालेश्वर मंदिर और छीड़ापानी स्थित शीत मत्स्यकी अनुसंधान केंद्र चंपावत का शैक्षिक भ्रमण किया। प्रवक्ता खीम सिंह मेहता के नेतृत्व में 46 छात्र-छात्राएं भ्रमण दल में शामिल रहे। छीड़ापानी में मत्स्य वैज्ञानिकों ने ठंडी जलवायु में मत्स्य पालन के लिए विकसित की जा रही मछली की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों का कहना था कि मत्स्य पालन के जरिए किसान सम्मानजनक ढंग से जीवन यापन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र की ओर से मत्स्य पालकों को उन्नत प्रजाति के मछली के बीज उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दल में दीपक अधिकारी, नीलम गोस्वामी, कला चंद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें