छब्बीस जनवरी के तहत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। पुलिस और एसएसबी अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं।
थानाध्यक्ष विनोद यादव ने एसपी डीएस कुंवर के निर्देश पर क्षेत्र को हाई अलर्ट किया गया है। बताया कि समय समय पर पुलिस, एसएसबी, खुफिया तंत्र क्षेत्र की निगरानी में जुटे हैं।
सीमा क्षेत्र के अलावा बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, राष्ट्रीय संपत्तियों, स्कूलों और धार्मिक स्थलों की निगरानी की जा रही है। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में तैनात सीआईएसएफ को भी मुस्तैद रहने को कहा गया है।
एसएसबी ए कंपनी की प्रभारी कमांडर एसआई पूनम सुरीन ने बताया कि एसएसबी सीमा क्षेत्र के अलावा पुलिस का भी सहयोग कर रही है। क्षेत्र की निगरानी में एसएसबी के डाग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।