चंपावत। ऊर्जा निगम ने 50 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काटे हैं। सरकारी विभागों के पास 79 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। मार्च में बिल जमा नहीं करने पर सरकारी विभागों के कनेक्शन भी काटने की तैयारी है।
विभाग ने सभी सरकारी-गैर सरकारी विभागों को दूसरी बार नोटिस भेजा है। बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 50 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन कटने बकायेदारों में खलबली है। एसडीओ संजय भंडारी ने बताया कि बकायेदारों को नोटिस भेजने के साथ-साथ कनेक्शन काटने का काम चल रहा है।
कोट-
उर्जा निगम की ओर से जिले में बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभी तक 50 से अधिक लोगों के कनेक्शन कट चुके हैं। जिले के सभी सरकारी विभागों को दूसरी बार नोटिस भेजा गया है। मार्च में बकाया बिलों का भुगतान नहीं होने पर विभागों के कनेक्शन काटे जाएंगे। - बेगराज सिंह, अधिशासी अभियंता, उर्जा निगम।