फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कर्मियों ने रैली के बजाय मनाया जीत का जश्न

Thu, 14 Dec 2023 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मांगें माने जाने पर चंपावत में जश्न मनाते मिनिस्टीरियल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। 21 सूत्री मांगों को लेकर पिछले कुछ समय से आंदोलन कर रहे उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज ने बृहस्पतिवार को जीत का जश्न मनाया। मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में रैली निकलनी थी लेकिन एक दिन पूर्व देहरादून में प्रांतीय नेतृत्व की शासन से हुई वार्ता के बाद अधिकांश मांगों को मान लिए जाने से रैली स्थगित हो गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ कर्मचारी नेता जीवन चंद्र ओली ने कहा कि कई मांगों पर शासनादेश भी हो गया है। शेष मांगों को एक सप्ताह में पूरा करने का आश्वासन मिला है। इस कारण रैली निरस्त कर मांगों को मान लिए जाने का जश्न मनाया गया। यहां महामंत्री विनोद कुमार, नागेंद्र जोशी और राजेंद्र भट्ट सहित कई कर्मचारी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें