फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोक कलाओं पर आधारित ज्ञान को संरक्षित रखने पर जोर

Thu, 21 Mar 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत डिग्री कॉलेज में आयोजित व्याख्यानमाला में शामिल छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित ऑनलाइन व्याख्यान माला का समापन किया गया। इस मौके पर यूकॉस्ट के वैज्ञानिक डॉ. हिमांशु गोयल ने परंपरागत ज्ञान, जैव विविधता संरक्षण, लोक संगीत, लोक कलाओं पर आधारित ज्ञान को संरक्षित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

समन्वयक डॉ. बृजेश्वर प्रसाद ओली ने उत्तराखंड में भौगोलिक संकेतों के बारे में जानकारी दी। डॉ. देवकी नंदन ने पेटेंट फाइल कैसे किया जाता है का प्रायोगिक अभ्यास करवाया गया। इस मौके डॉ. विवेक कुमार और डॉ. उपेंद्र सिंह चौहान, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर चंद्र राम ने छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि वे सीखी हुई विधाओं, ज्ञान का अपने जीवन मे प्रयोग करें। कार्यक्रम में निकिता, सोनू भंडारी, लक्ष्मी रावत, ज्योति, पूजा गहतोड़ी, दिया भंडारी, अनुष्का मेहता, डिकरी, साक्षी अटवाल, बबीता बिष्ट, निर्मला, राहुल जोशी, बल्लभ भट्ट, सलोनी, तनुजा तिवारी, अध्यक्ष मुकेश महर, पूजा, सौरभ जोशी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें