फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: समाज कल्याण का बायोमेट्रिक पंजीकरण 92 फीसदी पर अटका

Thu, 21 Mar 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। समाज कल्याण की विभिन्न छात्रवृत्ति योजना के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण का काम 92 फीसदी पर आकर अटक गया है। विभाग ने तीन बार पंजीकरण के लिए जिले के सभी विद्यालयों को समय दिया था। बावजूद इसके 52 विद्यालयों ने बायोमेट्रिक पंजीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण विभाग की छात्रवृति योजनाओं के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण का मामला अधर में लटक गया है। जिले में 614 विद्यालयों को समाज कल्याण की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए पंजीकरण कराना था लेकिन तीन माह गुजरने को है और शतप्रतिशत विद्यालयों का बायोमेट्रिक पंजीकरण नहीं हो पाया है।
विभाग ने बायोमैट्रिक पंजीकरण के लिए पहले विद्यालयों को 31 जनवरी, नौ फरवरी और फिर सात मार्च तक का समय दिया था लेकिन विद्यालय प्रबंधनों की दिलचस्पी नहीं होने के कारण बायोमेट्रिक पंजीकरण नहीं हो पाया है। बिना बायोमेट्रिक पंजीकरण के 52 विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि 562 विद्यालयों ने पंजीकरण कर लिया है। 52 विद्यालय तीन बार पंजीकरण तिथि विस्तारित करने के बाद भी पंजीकरण नहीं करा पाए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें