टनकपुर (चंपावत)। दोगाड़ी वन रेंज उग्र हुए हाथियों के झुंड ने वन विभाग की टीम को दौड़ा दिया। रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि पिछले तीन दिन से 15-20 हाथियों का एक झुंड कालोनिया से खुर्पाताल तक करीब 12 किमी इलाके में विचरण कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को जंगल में अधिक अंदर जाने से बचने की सलाह दी है।
बता दें कि वन्य जीवों के लिए प्रमुख दोगाड़ी रेंज में हाथियों के झुंडों का विचरण करता रहता है। शुक्रवार को दोगाड़ी रेंजर जोशी ने बताया कि रेंज के अंतर्गत रात की गश्त में वन विभाग की टीम को कालोनिया में बरगद नाले के पास अचानक हाथियों के झुंड ने रोका और कर्मियों को दौड़ा दिया। टीम को अन्य रास्ते से जान बचाकर आना पड़ा। पिछले तीन दिन से हाथियों के झुंड के उग्र होने से सतर्कता बरती जा रही है। वन कर्मी हाथियों के झुंड पर निगाह रख रहे हैं।