फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैघाड़ी के गांवों में एक सप्ताह से बिजली नहीं

Fri, 15 Feb 2019 11:16 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
electricity
विज्ञापन

विकासखंड बाराकोट के रैघाड़ी सहित गांव के तोक तल्ली मटियाल, राजस्व गांव गुरौला, चौनला, मूसाड़ी में एक सप्ताह से अंधेरा पसरा हुआ है। इस कारण करीब 25 परिवार अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को भी दिक्कते हो रही हैं। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने जल्द गांव की बिजली व्यवस्था बहाल नहीं होने पर डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


ग्रामीण भुवन राय, दिनेश राय, धर्मानंद राय, संजय सिंह, राम सिंह, तेज सिंह, गोपाल दत्त, जोगा राम, परमानंद राय, नंदा बल्लभ आदि का कहना है कि बरदाखान के ग्राम सभा रैघाड़ी के कई तोकों में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। उनका कहना है कि बिजली लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से लाइन में शार्ट सर्किट होने से गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया था।

लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों से बिजली व्यवस्था ठीक करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनके द्वारा ग्रामीणों की समस्या को अनदेखा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं की जाती है तो वे डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगेे। इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता अशोक कुंवर से जानकारी लेने की कोशिश की तो उनका मोबाइल बंद मिला। ब्यूरो 
विज्ञापन

 
तल्लापाल विलौन में 48 घंटे से बिजली गुल रही
चंपावत। जिले के तल्लापाल विलौन में बिजली लाइन में तार टूटने से 48 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। कई गांवों की बिजली चले जाने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों की शिकायत के बाद ऊर्जा निगम ने फॉल्ट ढूंढ़ने का काम शुरू किया। 

तल्लापान विलौन में झालाकुड़ी गांव में बिजली लाइन का तार टूट जाने से बड़ा फाल्ट आ गया। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने दो दिन तक काम करने के बाद लाइन को ठीक किया। शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे तक बिजली व्यवस्था सुचारु हो पाई। उधर बडोली गांव में आठ दिनों से बिजली गुल होने से ग्रामीणों में रोष है।

ग्रामीणों ने कहा कि बिजली नहीं होने से मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है। ग्रामीण जय दत्त, प्रकाश, बाल कृष्ण, धर्मानंद, जीतराम, लोकमणी, गुणानंद, जगदीश, हिरोमणी, चेतराम ने बताया कि गांव में आठ दिन से बिजली नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ऊर्जा निगम एसडीओ विकास भारती ने बताया की शुक्रवार को बिजली लाइन में फॉल्ट ठीक कर गांव में बिजली सुचारू कर दी है। बताया कि बडोली क्षेत्र में बिजली गुल होने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। अगर बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं है तो जल्द लाइनमैन को भेजकर ठीक कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-----

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें