फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 45 दिन में वसूलना होगा पानी का 2.81 करोड़ रुपये

Fri, 15 Feb 2019 11:13 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में पानी का बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस भेजने के बाद भी अधिकतर उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे है। इस कारण विभाग अब तक 4.77 करोड़ रुपये के सापेक्ष 1.96 करोड़ रुपये की वसूली ही कर पाया है। विभाग को 2.81 करोड़ रुपये की वसूली करनी है। जल संस्थान के पास अब बकाएदारों से बिल वसूल करने के लिए मात्र 45 दिन ही शेष हैं। 
विज्ञापन


  विभाग ने लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले लोगों को जागरूक भी किया है। इसके बावजूद उपभोक्ता पानी का बिल जमा नहीं कर रहे हैं। जल संस्थान ने बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को 70 लाख से अधिक के नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद पांच हजार से अधिक के बकाएदार बिल जमा नहीं कर रहे हैं।

बकाया जमा नहीं करने वालों में सरकारी विभागों की संख्या अधिक है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता नोटिस और आरसी कटने के डर से बिल जमा करने के लिए जल संस्थान कार्यालय पहुंच रहे हैं। इसके अलावा नौ पटवारी चौकियों का बिल भी अब तक जमा नहीं हो पाया है। विभाग इन पटवारी चौकियों को भी तीन-चार बार नोटिस भेज चुका है।
विज्ञापन


आरके वर्मा, एई, जल संस्थान, चंपावत ने बताया कि बकाएदारों से पानी का बिल वसूलने का काम चल रहा है। अब तक 1.96 करोड़ का बकाया वसूल लिया है। शेष 2.81 करोड़ का बकाया मार्च तक वसूल किया जाएगा। 


अप्रैल में शुरू हो सकता है ऑनलाइन बिल जमा करना 
चंपावत। जल संस्थान अब अप्रैल से पानी का बिल ऑनलाइन जमा करेगा। वर्तमान में उपभोक्ताओं के कनेक्शन ऑनलाइन करने की तैयारी चल रही है। चंपावत में उपभोक्ताओं के कनेक्शन ऑनलाइन हो चुके हैं। जबकि लोहाघाट, पाटी, बाराकोट और टनकपुर में ऑनलाइन करने की प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें