फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छठे दिन बहाल हुई पूर्णागिरि धाम की बिजली, सड़क व्यवस्था

Tue, 17 Sep 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के पूर्णागिरि धाम क्षेत्र मे बिजली लाइन की मरम्मत में जुटे बिजली कर्मी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में छठे दिन सड़क खोलने के साथ ही बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन

12 सितंबर को क्षेत्र में हुई भारी बारिश से मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हो गया था। पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ और ठूलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच जगह-जगह मलबा आने से सड़क बाधित हो गई। श्रद्धालुओं और क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार सुबह से ही लोनिवि ठूलीगाड़ से आगे भैरव मंदिर तक मार्ग खुलवाने में जुटा रहा। लोनिवि अधिकारियों ने बताया कि शाम को हुनमान चट्टी से आगे भैरव मंदिर तक जेसीबी और पोकलेन मशीन से मलबा हटाकर मार्ग को खोल दिया है।
विज्ञापन

इधर, बिजली विभाग के एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर बिजली भी सुचारु करा दी है। इसके साथ ही संचार व्यवस्था भी बहाल हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें