फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर से जल्द दौड़ेगी तेज रफ्तार ट्रेन

विज्ञापन
टनकपुर में टावर बेगन यान से विद्युत लाइन दुरूस्त करते कर्मचारी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सीमांत के लोगों को जल्द टनकपुर से इलेक्ट्रिक ट्रेन में सफर का तोहफा मिलने वाला है। टनकपुर से पीलीभीत के बीच इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। 13 मार्च को पूर्वोत्तर परिमंडल के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) टनकपुर-पीलीभीत इलेक्ट्रिक रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवा को जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण लॉकडाउन काल में रेलवे ने इस सीमांत के लोगों को एक्सप्रेस रेल सेवा के साथ ही अब तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक रेल सेवा का तोहफा देने की तैयारी की है। 31 मार्च 2017 को टनकपुर-बरेली के बीच बड़ी रेल लाइन सेवा शुरू हुई। इसके दो वर्ष बाद 10 मार्च 2019 से त्रिवेणी एक्सप्रेस चलाई।
एक माह पूर्व टनकपुर से दिल्ली के लिए पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस का तोहफा दिया और अब जल्द तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवा मिलने जा रही है। इसके लिए टनकपुर से पीलीभीत तक 65 किमी लंबी इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक पूर्वोत्तर परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त मो. लतीफ खान 13 मार्च को मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के साथ पीलीभीत-टनकपुर के बीच इलेक्ट्रिक लाइन का निरीक्षण करेंगे।
वे सुबह नौ बजे इज्जतनगर से चलकर 10 बजे पीलीभीत पहुंचेंगे। शाम छह बजे तक पीलीभीत-टनकपुर के बीच इलेक्ट्रिक लाइन का निरीक्षण करेंगे और शाम साढ़े छह बजे टनकपुर से पीलीभीत तक स्पीड ट्रायल कर इज्जतनगर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें