फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से लौटी आठ बसें, शुरू हुई सेवाएं

Sat, 18 Feb 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी से लौटी आठ बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव ड्यूटी से रोडवेज की बसें लौट आई है। बसों के लौटने के बाद बंद पडे़ कई रूटों में शनिवार से सेवाएं सुचारु हो गई है। चुनाव ड्यूटी में गई आठ बसें डिपो में लौट आई हैं, इन रूटों में संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


शनिवार को लोहाघाट से बरेली, रुड़की और ऋषिकेश मार्गों में बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अलबत्ता रुद्रपुर और धारचूला सेवा अभी भी ठप पड़ी हुई है। दिल्ली के लिए पांच, देहरादून के लिए तीन, हल्द्वानी और नैनीताल के लिए एक-एक बसों का संचालन किया गया।

वहीं रोडवेज के लोहाघाट डिपो में टायरों के अभाव में डिपो कार्यशाला में 12 बसें खड़ी है। इसके चलते यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फोरमैन दीपक सिंह ने बताया कि टायरों की कमी के कारण 12 बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इन खड़ी बसों की सेवाओं को चालू करने के लिए 24 टायरों की और आवश्यकता है।
विज्ञापन


सहायक मंडलीय प्रबंधक मोहम्मद नसीर का कहना है कि टायरों की मांग के लिए लगातार विभागीय अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। बसों का संचालन ठप होने के कारण डिपो को रोज कई लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें