चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चंपावत कैंपस में नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। चंपावत कैंपस में नियमित कक्षाओं में नहीं आने वाले छात्र-छात्राओं की 75 फीसदी उपस्थिति नहीं होने पर परीक्षा से भी वंचित होना पड़ सकता है।
प्रभारी निदेशक भवान सिंह प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर छात्र-छात्राएं परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। शासन ने आदेश जारी किया है। एक अप्रैल 2025 से यह व्यवस्था लागू हो गई है लेकिन वर्तमान में भी छात्र-छात्राएं कक्षाओं में नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलसचिव डीएस बिष्ट ने भी 26 अप्रैल को आदेश जारी किए हैं।
इसमें अनिवार्य रूप से सभी विषयों के छात्र-छात्राओं की 75 फीसदी उपस्थिति की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि अगर कला, वाणित्य, विज्ञान, योग और अन्य विषयों के छात्र-छात्राएं नियमों का पालन नहीं करते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवादर