फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बंतोली मार्ग पर डामरीकरण नहीं होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Mon, 28 Apr 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ब्लॉक बाराकोट के बंतोली के लिए निर्मित मोटर मार्ग पर डामरीकरण नहीं होने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई। आक्रोशित ग्रामीणों ने लोहाघाट एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देने के साथ नारेबाजी की। जल्द मोटर मार्ग पर डामरीकरण नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। पूर्व में ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया था। प्रशासन ने मोटर मार्ग में डामरीकरण का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने मतदान किया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि करीब 20 साल पूर्व मरोड़ाखान से बंतोली के लिए दो किमी मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। इसके बाद इस सड़क की सुध नहीं ली गई। कच्चे धूल भरे मोटर मार्ग पर आवाजाही करने में ग्रामीणों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कहा कि 2005 में गांव के लिए सड़क कटी थी। बीस साल बाद भी डामरीकरण नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने सड़क में डामरीकरण की मांग के लिए लोकसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया था। उस दौरान जिलाधिकारी ने मोटर मार्ग में डामरीकरण का आश्वासन दिया था लेकिन लोनिवि से कई बार डामरीकरण की मांग कर दी लेकिन इसे अनसुना किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक किमी मोटर मार्ग में डामरीकरण जिला योजना से स्वीकृत हुआ है। ठेकेदार ने सड़क में रोड़े बिछाकर काम बंद कर दिया है। बाद में ने ग्रामीणों ने लोनिवि कार्यालय में ज्ञापन देकर शीघ्र ही इस मोटर मार्ग में डामरीकरण कार्य शुरू करने की मांग की। इस मौके पर एनएस फर्त्याल, राजेंद्र सिंह, मान सिंह, कमल सिंह, निर्मल सिंह, किशोर सिंह, गणेश सिंह, मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें